उज्जैन भोपाल रेल लाइन पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे ब्रिज की मरम्मत करने पहुंची क्रेन गार्डर सहित नदी में गिर गई। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान और उज्जैन आने वाली ट्रेन प्रभावित हुई हैं।उज्जैन से भोपाल रूट पर शहर से करीब 30 km दूर तराना स्टेशन के पास तिलर नदी पर दो ब्रिज से अप डाउन ट्रेन की आवाजाही होती है। इनमें से एक पुराने ब्रिज की गार्डर की खराबी होने के चलते गुरुवार से उसे बदलने का काम चल रहा था।
आज क्रेन से गार्डर बदली जा रही थी। दोपहर में इसी दौरान असंतुलित होने के कारण क्रेन गार्डर सहित नदी में जा गिरी।इधर सूचना मिलते ही उज्जैन रेलवे स्टेशन से राहत दल मौके पर भेजा गया। घटना के बाद कई ट्रेन प्रभावित हुई हैं। अभी एक ही ब्रिज से ट्रेन निकाली जा रही है। इस संबंध में मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। शाम तक फिर से रूट शुरू होने की संभावना है। कर्मचारियों ने बताया कि क्रेन अगर कुछ आगे गिरती तो ब्रिज टूटने की संभावना थी।📍 उज्जैन / तराना🌐 www.jhabuatimes.in�#JhabuaTimes #RailwayNews #Ujjain #BreakingNews
Tags
मध्यप्रदेश
